फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन


आयोग के निर्देशों के अनुरूप गणना कराने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के सामान्य प्रेक्षक अजय यादव ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरुप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने पूरे मतगणना परिसर का बारीकी से भ्रमण किया। डीएम अमित किशोर ने प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि आयोग से जारी निर्देशों के अनुरुप हरसंभव व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। आयोग के दिशा निर्देशों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी को निष्पक्षता के साथ अंजाम दें और निष्पक्ष होने के लिए निष्पक्ष दिखें भी।
विज्ञापन


रैंडमाइजेंशन से लगी कार्मिकों की ड्यूटी
देवरिया। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र देवरिया के सामान्य प्रेक्षक उत्तम पात्रा की उपस्थिति में द्वितीय रैंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों की तैनाती विधानसभावार सुनिश्चित की गई। उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने कार्य को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के अनुरुप कार्य करते हुए संपन्न करें। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कार्मिकों को संबंधित टेबल की जानकारी प्रात: पहुंचने के समय ही होगी। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता दृष्टिगत होगी तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें