फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर रहम न करे भारत : श्रीप्रकाश मणि

विज्ञापन
पूर्व लेफ्टीनेन्ट जनरल श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिले के पूर्व सांसद व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि ने इस बड़ी कार्रवाई की सराहना की है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत ने पुलवामा हमले के कुछ घंटे बाद ही जवाबी कार्रवाई की होती तो पाकिस्तान को इससे भी बड़ा नुकसान होना तय था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर अब और रहम दिखाने की जरूरत नहीं है। उसकी फितरत हमेशा धोखा देने की रही है। वर्ष 1971 में भी जब भारत ने पाक को धूल चटाई तो तत्कालीन पाक प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो अपनी कुर्सी की दुहाई देकर गिड़गिड़ाए थे, तब पीएम इंदिरा गांधी ने उनके 90 हजार सैनिक वापस किए। इसी तरह कारगिल युद्ध में भी भारत ने कई चौकियां तबाह की थी, तब मुशर्रफ की विनती पर पीएम अटल बिहारी ने युद्ध विराम किया था। इसके बावजूद पाक आतंकवाद को प्रश्रय देने से बाज नहीं आ रहा। लिहाजा इस बार भारत को रहम करने की जरूरत नहीं है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान जवाब जरूर देगा, ऐसे में हमें भी हर मुश्किल और कुर्बानी के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें