फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिवार को 50 हजार का आर्थिक मदद

विज्ञापन
घर पर आर्थिक सहायता लेकर पहुंचे शहीद विजय मौर्य को श्रद्धांजलि देते बिजली निगम के कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ मंगलवार को शहीद विजय मौर्य के परिवार से मिला। पदाधिकारियों ने 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और गांव में अधूरे विद्युतीकरण कार्य अविलंब पूरा कराने का आश्वासन दिया। संगठन के अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मंगलवार को शहीद के घर पहुंचे। शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पिता से मिलकर 50 हजार रुपये दिया। शहीद के पिता ने गांव में अधूरे विद्युतीकरण को पूरा कराने की मांग की। कर्मचारियों ने दस दिन में काम को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इंजीनियर रोशन कुमार ने कहा कि विजय मौर्य के शहीद पर सभी को नाज है। तेरही के दिन भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस कार्रवाई से सभी का सीना चौड़ा हुआ है। संगठन हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान पुष्कर उपाध्याय, गौतम कुमार, संदीप कुमार, गोरख गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें