फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए पांच मुन्ना भाई, दो परीक्षार्थी रस्टिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच को पकड़ा
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में दो परीक्षार्थी रस्टीकेट भी किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/मईल। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को जिले के दो केंद्रों पर पहली पाली में चार व द्वितीय पाली में एक व्यक्ति को संबंधित छात्र की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़े गए अनाधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी है। शाम की पाली में अनुचित साधन का प्रयोग करने पर एक छात्र एवं एक छात्रा को रस्टीकेट कर दिया गया।
शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला एवं इंटर में चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्रावैधिक एवं रंजन कला के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। मईल थाना क्षेत्र के दयानंद इंटर कॉलेज पनिका में रामसिंगार राजबली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौता के छात्रों का सेंटर आया हुआ है। चित्रकला की परीक्षा के दौरान संदेह होने पर परीक्षार्थियों के फोटो का मिलान किया गया तो चार परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे लोगों के परीक्षा देने का खुलासा हुआ। केंद्र व्यवस्थापक कौशल किशोर सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची मईल पुलिस चारों को लेकर थाने चली गई। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने चारों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी आनंद शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चारों युवकों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरगढ़ में एक छात्र के स्थान पर दूसरा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में लखन सिंह इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज में सचल दल पांच के प्रभारी पीके शर्मा ने एक छात्रा को अनुचित साधन के प्रयोग में रस्टीकेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा छोड़ने का क्रम जारी रहा
शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला में पंजीकृत 81085 छात्रों में 64648 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 16433 अनुपस्थित रहे। इंटर चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 4951 में 4198 उपस्थित व 735 अनुपस्थित, प्रावैधिक कला में पंजीकृत 411 में 298 ही परीक्षा में शामिल रहे। इंटर रंजन कला में पंजीकृत 14 परीक्षार्थियों में केवल तीन ने ही परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें