युवाओं के दम पर सत्ता में आएगी भाजपा : धनंजय
फूल-मालाओं से किया भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व बेल्थरा रोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया का स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर नारे लगाए।
स्वागत से अभिभूत दिखे प्रदेश उपाध्यक्ष ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के बल पर ही हम केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आए हैं और युवाओं के बल पर ही हम 2019 में पुन: मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार भी युवाओं के लिए काम कर रही है। स्किल इंडिया के माध्यम से एक करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूली शिक्षा में अभूतपूर्व सुधार और इनोवेशन पर जोर सरकार दे रही है। युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर सरकार उपलब्ध करा रही है। इस दौरान अंकुर राय, विंदेश पांडेय, पवन मिश्र, संतोष चौरसिया, रोहित राव, सोनू कुमार, मिथिलेश यादव, छोटू पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, राज दीक्षित और अमन शुक्ल आदि मौजूद रहे।