फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत छह सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष समेत छह सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन


विकास भवन में बिना अनुमति धरना देने व अभद्रता पर कार्रवाई
निलंबित कर्मचारियों को दूरदराज के ब्लॉकों से किया गया संबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना देने वाले सफाई कर्मचारियों पर अनुशासनहीनता में कार्रवाई हुई है। डीपीआरओ ने संघ के जिलाध्यक्ष व मंत्री समेत छह सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अमर्यादित आचरण से नाराज डीपीआरओ ने उन्हें दूरदराज के ब्लॉकों से संबद्ध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सातवें वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतराज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले 25 जुलाई को विकास भवन परिसर में धरना दिया था। कलेक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला था। आरोप है कि मांगे पूरी नहीं होने को लेकर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी ने धरना स्थल पर मौजूद छह सफाईकर्मियों के खिलाफ 11 आरोप इंगित करते हुए कार्रवाई की। रामपुर कारखाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर चंद्रभान में तैनात संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, तरकुलवां ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात रामदेव सिंह, फेकूलाल यादव, रामनिवास प्रसाद, राजेश यादव व सुखराज को निलंबित किया गया है। डीपीआरओ ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि इन सफाई कर्मचारियों ने अपंजीकृत संगठन के जरिए अन्य सफाईकर्मियों को भ्रमित कर सफाई कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। धरनास्थल पर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इन्हें निलंबित करते हुए दूर के ब्लॉकों से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें