फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख ठीक से नहीं रखने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में कार्यालयों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने मंगलवार की सुबह कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। डीएम ने अभिलेखों के ढंग से नहीं रखने पर नाराजगी जताई। अभिलेखागार में मौजूद कुशीनगर के अभिलेख को वहां भेजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम 10.15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करने निकल पड़े। डीएम के निरीक्षण की खबर लगते हुए सभी कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठकर काम निपटाने लगे। डीएम ने संयुक्त कार्यालय में साफ-सफाई समुचित नहीं पाया। रिकॉर्ड रूम में बक्सों की कमी पाए जाने पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अभिलेखों को बक्सों में ही अभिलेखागार में रखने को कहा। जिला पूर्ति कार्यालय के निरीक्षण में साफ-सफाई सहित रिकॉर्डों का रखरखाव उपयुक्त नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे कार्यालय का सत्यापन/निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा यदि उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में कमी मिलने पर खुद जिम्मदार होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें