फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
रुद्रपुर में मतगणना स्थल का जायजा लेते एसडीएम और सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह से निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतगणना टेबलों की निगरानी केे लिए कैमरे लगाए गए हैं। किसके सिर पर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा।
विज्ञापन

गुरुवार के दिन राजकीय इंटर कॉलेज में अधिकारियों की गाड़ियां समय-समय पर फर्राटे भर रही थीं। सदर एसडीएम की देखरेख में मतगणना स्थल का खाका तैयार किया जा रहा था। बीच-बीच में पुलिस विभाग के आला अफसर भी गश्त लगा रहे थे। बल्लियों के सहारे बैरिकेडिंग में लगे मजदूर, अफसरों की मौजूदगी मेें तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। दोपहर दो बजे तक मतगणना स्थल की तैयारियों में शिथिलता अफसरों के माथे पर शिकन ला रहा थी। तैयारियों का जायजा लेने आ रहे डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर की सूचना मिलते ही कार्य में लगे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। लिहाजा वह खुद मजदूरों की मदद कर कार्य को समय निबटाने के प्रयास में लगे हुए थे। तैयारियों का सिलसिला देर रात तक चला।

एसपी और डीएम ने खामियों को ठीक कराया
डीएम और एसपी ने दोपहर दो बजे मतगणना स्थल का जायजा लेने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बारीकी से व्यवस्था का जायजा लिया। छोटी-मोटी खामियों को ठीक करने के लिए ठेकेदार और मातहतों को निर्देश दिया। एसपी के साथ पहुंचे टीएसआई रामवृक्ष यादव ने बैरिकेडिंग में आई खामियों को दुरूस्त कराया। एक-दो जगहों पर बेतरतीब लगे बैरिकेडिंग का स्थान परिवर्तन किया गया तो कुछ जगहों पर आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें