रुद्रपुर। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में विसंगति को लेकर गुरुवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
डॉ. पीएन दूबे ने कहा कि सातवें वेतन को लेकर शिक्षकों में आशा बनी थी, पर आयोग ने उस पर पानी फेर दिया। आयोग की ओर से लगाए गए सातवें वेतन में कई विसंगतियां है। जिसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी बनी है। यदि शिक्षकों की मांग पूरी नहीं हुई उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में हर जिले में वेतन की विसंगति दूर करने को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। जगह-जगह शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे है। विरोध करने वालों में प्राचार्य डॉ. संतोष यादव, डॉ. चंद्रभान वर्मा, बिजेंद्र नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा आदि रहे।