बघौचघाट। बाइक और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा किशोर जीवन और मौत से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में जूझ रहा है।
बघौचघाट थानाक्षेत्र के बेलहा गांव निवासी नूरआलम और उसका दोस्त आकिब मंगलवार को धूस देवरिया से बंजरिया जाने के लिए बाइक से निकले। अभी कुछ दूर पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। स्पीड तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौराचौरी के पास नूरआलम ने दम तोड़ दिया। घायल आकिब का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नूरआलम की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।