फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजौली तिराहे से गड्ढो में तब्दील है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भुजौली कॉलोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील है। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे की पोल खोल रही है। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी लग जाता है। कई गड्ढे तो जानलेवा बन गए हैं। स्कूली बच्चों के अलावा राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार सड़क निर्माण के लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर और देहात की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था। इसके बाद सड़कों को ठीक करने का अभियान शुरू हुआ। बावजूद इसके शहर के प्रमुख मोहल्ले की सड़क बदहाल हैं, जो पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह के आवास के अलावा पूर्व एमएलसी संजीव द्विवेदी के आवास की तरफ जाती है। इस मार्ग पर गैस गोदाम भी स्थित है। रोजाना सैकड़ों लोग रसोई गैस के लिए आते-जाते हैं। मोहल्लेवासियों ने कहा कि चुनाव आने दीजिए नेताओं को सबक सिखाया जाएगा।

बदहाल सड़क, दूसरे रास्ते से जाते हैं घर
देवरिया। भुजौली कॉलोनी के आलम ने बताया कि गड्ढों में पानी लग गया है। संभल कर नहीं चले तो गिर कर चोटिल हो जाएंगे। आरपी वर्मा ने बताया कि सड़क के खराब होने से दिक्कत हो रही है। घर जाने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। कई बार सड़क ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। जयप्रकाश ने कहा कि सड़क से गुजरना खतरों से खेलने जैसा है। बच्चों को स्कूल भेजते समय डर लगता है। नरेंद्र चौरसिया ने कहा कि कई सालों से सड़क खराब हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें