फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर गिरा पेड़, 40 गांव की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली तार पर पेड़ गिरने की वजह से तीन दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। बारिश की वजह से शुक्रवार को शाम तक कर्मचारियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल किया। बिजली नहीं मिलने के चलते गांववालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट और खराबी समय से ठीक नहीं होने के कारण घंटों बिजली गायब रह रही है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के भटनी फीडर से सैकड़ों गांव की आपूर्ति होती है। गुरुवार की शाम को परान छपरा गांव के पास हाईटेंशन बिजली तार पर पेड़ गिर गया। इस कारण फीडर ब्रेकडाउन हो गया। लोगों ने बिजली विभाग कर्मचारियों पर दबाव बनाया तो देर रात को आनन-फानन में जोड़ से तार खोल आपूर्ति कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल किया। बावजूद इसके तीन दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को दोपहर बारिश होने के कारण शाम को आपूर्ति बहाल हुआ। इसके अलावा नगर में भी लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही है। जेई रोहितास ने बताया कि तार पर पेड़ गिरने के कारण कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण देर से बिजली बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें