फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी का एडमिशन कराने आ रहा था विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरैठा का विनय भांजी समृद्धि का एडमिशन कराने देवरिया आ रहा था, लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। सोहनीपार के पास हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। समृद्धि की मां वंदना बेहोश हो गईं तो पिता अर्जुन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

वंदना की शादी पचनेरूआ, गुठनी सिवान के अर्जुन पांडेय से हुई है। उनकी बेटी समृद्धि ननिहाल में रहकर पढ़ना चाहती थी। विनय भी देवरिया के किसी निजी स्कूल में नौंवीं का छात्र था। चचेरी बहन रंजना उसी विद्यालय में टीचर थीं। दोनों चाहते थे कि समृद्धि का प्रवेश उसी स्कूल में हो जाए और आराम से तीनों साथ आते-जाते रहेंगे। सुबह सात बजे सभी स्कूल जाने के लिए तैयार हो गए। उनको क्या पता था कि वह अंतिम यात्रा पर निकल रहे हैं। सोहनीपार के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से विनय और समृद्धि की मौत हो गई। रंजना का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की सूचना जैसे ही समृद्धि के माता-पिता के पास पहुंची, वे बदहवास हो गए। वे लोग देवरिया के लिए निकल तो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें