फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों के दो बैंक खातों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी करने वालों के बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल कर ली है। एएसपी के निर्देश पर बैंक ने दोनों खातों पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

भटनी के नोनापार गांव के रितेश कुमार तिवारी के मोबाइल पर कुछ दिन पहले सन्नी नाम के शख्स का फोन आया। उसने नौकरी डॉट कॉम पर प्रोफाइल के आधार पर इंडिगो एयरलाइंस में ग्राउंड स्टॉफ के पद पर चयन होने की बात कही। रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग के लिए सिंडिकेट बैंक में गीता के खाते में सात हजार रुपये जमा करा लिए। कुछ दिन बार चयन हो जाने की जानकारी देते हुए इलाहाबाद बैंक के दीपक जायसवाल के खाते में आठ हजार रुपये और जमा करने को कहा। रितेश ने रुपये जमा कर दिए। इसके बाद रितेश के मोबाइल पर निशा तिवारी का फोन आया और ज्वाइनिंग लेटर भेजने की बात कही। उसने कहा इंश्योरेंस का पेपर पूरा करने के लिए 10 रुपये लगेंगे। इसमें पांच हजार रुपये कंपनी देगी। रितेश ने फिर रुपये जमा कर दिए। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र उनको दे दिया गया। उन्होंने देवरिया पुलिस को सूचना दी। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने साइबर क्राइम कंट्रोल टीम को मामले में लगाया। मामले की जांच में पूरी जानकारी मिल गई। एएसपी ने बैंक को ईमेल कर बैंक खातों को बंद करने की बात कहा। इस पर दोनों बैंक खाते बंद कर दिए गए। साथ ही नौ हजार रुपये वापस भी करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें