देवरिया। चकबंदी अधिकारी प्रथम और द्वितीय के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही डीएम कोर्ट का बहिष्कार खत्म होगा।
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी और कलेक्ट्रेट सेंटर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा सिंह ने नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बृजबांके तिवारी ने कहा कि डीएम अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। अन्यथा परिणाम गंभीर होगा। वक्ताओं ने कहा कि चकबंदी अधिकारी प्रथम और द्वितीय के खिलाफ अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद चकबंदी अधिकारियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात कर रही है, तो उसके ही मातहत भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं। महामंत्री ललित नारायन पांडेय ने कहा कि यह लड़ाई आरपार की। चकबंदी अधिकारी का तबादला होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। इस दौरान संतसरन तिवारी, राजमंगल दीक्षित, उदयनाथ यादव, श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।