फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन

Sun, 16 Oct 2016 11:01 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
विज्ञापन
कन्‍या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने लिए चलाई गई मुहिम के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में 1500 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद अंगवस्त्र देकर विदा किया गया। 
विज्ञापन

टाउनहाल परिसर स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में कन्याएं एकत्र हुईं। मां दुर्गा के रूप में चुनरी आदि पहनकर कन्याएं तैयार हुईं। दोपहर में शोभायात्रा निकली। कन्याओं को कतारबद्ध तरीके से पंडाल में बैठाया गया।  
यजमान संजू सोनी ने पत्नी श्रृंखला सोनी के साथ कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम किया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। उपहार देकर कन्याओं को विदा किया गया। 1008 कन्या पूजन एवं भंडारा समारोह के अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ शुरू हुई मुहिम रंग ला रही है। कार्यक्रम का संचालन विवेक कमानी और शरद अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें