फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वैशाली और मौर्यध्वज समेत 15 ट्रेनें देर से पहुंचीं

Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। घने कोहरे की मार से शनिवार को भी रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस, मौर्यध्वज एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल आदि ट्रेनें पांच घंटे से अधिक की देरी से देवरिया सदर व भटनी रेलवे जंक्शन स्टेशनों पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी शुक्रवार को पांच घंटे देर से चली। ट्रेनों के लेट चलने से यात्री परेशान रहे।
घना कोहरा और शीतलहर के चलते दिल्ली, पंजाब, जम्मू आदि शहरों से आने वाली ट्रेनें लगातार देर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस, नई दिल्ली–ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस और जम्मूतवी–बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से पहुंचीं।
वहीं दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, मथुरा–छपरा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई–आजमगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे और अमृतसर–जयनगर शहीद एक्सप्रेस भी ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा दरभंगा–नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे, पाटलिपुत्र–लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे और अजमेर–आजमगढ़ एक्सप्रेस लगभग चार घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। ठंड और इंतजार से यात्री बेहाल नजर आए। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने की सही जानकारी समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें घंटों स्टेशन पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने कहा कि कोहरे के कारण सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जा रहा है। मौसम सामान्य होने पर ही ट्रेनें समय से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें