तरकुलवा। बालपुर श्रीनगर चौराहे पर बैनामे की जमीन पर बनी चहारदीवारी को तोड़कर ईंट उठा ले जाने और अन्य सामग्रियों को तीतर-बितर कर देने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद व कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
लोहिया नगर निवासी रामाश्रय गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने बालपुर श्रीनगर में जमीन बैनामा अपनी बहुओं नेहा गुप्ता व किरण गुप्ता के नाम से कराया है।
पूर्व के भूमि स्वामियों ने उस जमीन को बालपुर श्रीनगर के कुछ लोगों को बंटाई पर लिया था, जिसमें गन्ने की फसल बोई गई थी। जमीन रजिस्ट्री होने के बाद बटाइदारों ने खेत खाली करने बात कही थी।
आरोप है कि 7 अप्रैल की सुबह लाठी-डंडे, हाॅकी से लैस होकर बंटाइदारों ने कुछ लोगों के साथ जमीन पर इकट्ठा हुए और वहां बनाई गई चहारदीवारी को तोड़ दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद