फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन में सवा लाख बहनों ने की मुफ्त यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निशुल्क यात्रा सुविधा देने में देवरिया रोडवेज प्रशासन ने रिकॉर्ड कायम किया। एआरएम कपिलदेव प्रसाद के अनुसार, तीन दिन में 1.23 लाख से अधिक बहनों ने मुफ्त यात्रा की है।
उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को 24,072, नौ अगस्त को 48,997 और 10 अगस्त को 50,482 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया। तीन दिन में कुल 1,23,551 बहनों ने मुफ्त सफर किया। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले दिन 180 बसें चलाई गईं। इनमें 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था थी। दूसरे दिन बसों की संख्या 200 रही। इनमें 34 अतिरिक्त बसें शामिल थीं।
विज्ञापन

तीसरे दिन 205 बसें चलाई गईं। इनमें 34 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया। प्रमुख लोकल रूट के अलावा दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर रूट पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई और व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों को लगातार तैनात रखा।
विज्ञापन

महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बसों में महिला परिचालकों की भी तैनाती की गई। निशुल्क यात्रा योजना से बस अड्डों पर रौनक बनी रही और बहनों ने बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें