फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शशांक को मिला सरस्वती साहित्य सम्मान

Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम बनकटा मिश्र निवासी एवं बखरा इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश्वर मिश्र के पुत्र शशांक प्रिय मिश्र को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति, लखनऊ की ओर से उनके व्यापक लेखन व शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर सरस्वती साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। शशांक मिश्र ने बीएचयू से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनके दो दर्जन से अधिक शोधपत्र, अध्याय लेखन तथा अन्य गद्य रचनाएं आदि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने कई संगोष्ठियों में शोध पत्र का वाचन भी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें