फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन रहेगी खादी की धूम

Tue, 12 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में पंद्रह दिन तक लगने वाले राज्य स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मंगलवार को उदघाटन किया गया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि विधायक जनमेजय सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि खादी बुनकरों के हुनर का प्रदर्शन है।

उनके बनाए गए सामानों की खरीदारी से उन्हें आजीविका प्रदान करता है।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर के निदेशक गोपाल प्रसाद ने कहा कि राज्य स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में खादी की 57 और ग्रामोद्योग की 69 स्टाल लगे हैं।
विज्ञापन


 प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड आदि राज्यों के उद्यमी और खादी संस्थाएं भी आई हुई हैं। खादी और ग्रामोद्योग के जरिए 10.40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


 खादी कामगारों की पारिश्रमिक बढ़ाने के साथ एमडीए इंसेंटिव के रूप में आर्थिक मदद दी जा रही है। यह सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में खादी पहनने की अपील की है। सभी लोग एक खादी वस्त्र जरूर खरीदें।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, विजय दुबे, आयोजक ऋषिदेव सिंह, पंकज पांडेय, बलराम उपाध्याय, मारकंडेय शाही, मधुसूदन मिश्र, अजय दुबे, मनोज तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें