फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में ही हुआ महिला का प्रसव

Tue, 12 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस के देर से पहुंचने की शिकायतें आम हो गई हैं। कई बार तो मरीज की जान जोखिम में पड़ जा रहे हैं। सोमवार की शाम को ऐसा ही वाकया सामने आया।
विज्ञापन


 गर्भवती महिला ने देर से पहुंची एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर के मुुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस में महिला का प्रसव होने की वजह उसके पहुंचने में देरी बताई जा रही है।

रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी रूदल की गर्भवती पत्नी सरिता को सोमवार की देर शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर वाले उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों का आरोप है कि फोन करने दो घंटे बाद एंबुलेंस दरवाजे पर पहुंची। इसके बाद घर वाले सरिता को लेकर सीएचसी के लिए निकले ।

दरवाजे से अभी कुछ ही दूरी पर ही एंबुलेंस पहुंची थी कि महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।

 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म देने के बाद परिवारवाले जच्चा-बच्चा को लेकर फिक्रमंद हो गए। कुछ देर बाद एंबुलेंस सीएचसी पर पहुंच गया।

सीएचसी के कर्मचारियों के सहयोग से महिला को वार्ड के अंदर ले जाया गया। डॉक्टर ने प्रसूता और नवजात बच्चे को देखने के बाद स्वस्थ बताया। परिवार वाले बाद में दोनों को लेकर घर चले गए।

इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस की मॉनीटरिंग लखनऊ से होती है। इसमेें हम लोगों का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें