फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 149 वाहनों का चालान, दो सीज

Wed, 25 Nov 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में बस स्टैंड, सुभाष चौक और गोरखपुर रोड पर अभियान चलाया गया। बस स्टैंड पर सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई की गई। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा की भी जांच की गई। गोरखपुर रोड पर इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें