तरकुलवा। पुणे में चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर शाम उनका शव पैतृक गांव बंजरिया बाजार के टोला शेखपुरा लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार को गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
बंजरिया बाजार के टोला शेखपुरा निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन अंसारी (46) 12-13 साल से परिवार के साथ मुंबई के भिवंडी में रहते थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को मुंबई से नागपुर जाते समय पुणे के पास उनका ट्रक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल फखरुद्दीन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई थी।