फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति पिछड़ों का अलग कोटा निर्धारित करे सरकार

विज्ञापन
आरक्षण के बंटवारे की मांग को लेकर प्रर्दशन करते अतिपिछड़ा वर्ग महासंघ के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आरक्षण के श्रेणीवार विभाजन की मांग को लेकर अति पिछड़ा वर्ग महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पिछड़े वर्ग के आरक्षण में अति पिछड़ों व सर्वाधिक पिछड़ों के लिए अलग से कोटा निर्धारित करने की मंाग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ पाल ने कहा कि केवल संविधान ही जाति-धर्म निरपेक्ष है। हमारा समाज और सत्ता आज भी जाति-धर्म सापेक्ष है। प्रतिकार के अभाव में तंत्र में स्थापित लोग असंगठित अति पिछड़ी जातियों के साथ अन्याय कर उनका हक लूटते रहे हैं। अभी भी वक्त है। सरकार आरक्षण की लूट बंद करने के लिए समान आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्तर वाली जातियों को श्रेणीवार वर्मीकृत पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा के तीन भागों में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण का विभाजन करे, जिससे वास्तविक पात्रों को आरक्षण का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर चौहान ने अति पिछड़ी जातियों से छल करने वालों को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। सभा में श्रीनिवास विश्वकर्मा, दयाशंकर पाल, दीनानाथ कुशवाहा, मैनेजर कुशवाहा, मुनीब चौहान, प्रदीप चौहान, विद्यानंद चौहान, दीनानाथ पाल, अशोक चौहान, अवधेश राजभर, राधेश्याम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें