फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36.32 करोड़ से बनेगा देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग

विज्ञापन
देवरिया सांसद कलराज मिश्र ने बैकुंठपुर में सडक का शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरियारपुर। सांसद कलराज मिश्र ने शुक्रवार की शाम 36.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देवरिया-बैकुंठपुर-मधवापुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 17.60 किमी लंबे इस मार्ग को शहर के लिए मिनी बाइपास माना जा रहा है। शहर के जाम से बचते हुए लोग पिपरमाती माइनर की पटरी के किनारे से बिहार बार्डर तक आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

सड़क का शिलान्यास करते हुए कलराज मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का निर्माण जरूरी है और यह उनकी प्राथमिकता में है। यह सड़क बनने से बिहार सीमा तक आवागमन सरल होगा। उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता की बेहतरी को संकल्पित है। किसान, मजदूर, नौजवान सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला ने कहा कि सरकार सभी भू-माफिया के खिलाफ अभियान चला कर ग्राम सभा की भूमि खाली कराई जाएगी। उसे पात्रता के आधार पर भूमिहीनों में दिया जाएगा। इसके साथ ही निशुल्क विद्युत कनेक्शन भी दिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के रूपई के मझगावा टोला के ग्रामीणों ने राशन कार्ड की जांच और शौचालय की मांग की। कार्यक्रम में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, डॉ.संजीव शुक्ला, ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद, शिवहरी मिश्रा, शैलेंद्र, शशिभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें