फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता: राना

विज्ञापन
खुखुंदू में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। जिला महासचिव के संयोजन में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार के नीतियों की आलोचना करते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसान परेशान हैं। युवा बेरोजगार होता जा रहा है। भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों के लिए मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की शुरुआत कर रोजगार देने का कार्य किया। भाजपा सरकार इन योजनाओं को बंद कर मजदूरों के मुंह से उनका निवाला छीन रही है। कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी की नुमाइंदगी करते हैं, मगर वहां ही गंगा सूूख रही हैं। निर्माणाधीन पुल राहगीरों के ऊपर गिर जा रहा है। सरकार का ध्यान उस पर नहीं। विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ल ने कहा कि जनता ने उपचुनाव में फूलपुर, गोरखपुर समेत अन्य सीटों पर भाजपा को करारी शिकस्त देकर साबित कर दिया है कि अब जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, संदेश यादव, सुयश मणि त्रिपाठी, फूलचंद प्रसाद, दीनदयाल यादव, मदन यादव, सुभाष, मनोज पटेल, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें