फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के लोगो ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सातवां वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर डाककर्मियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। डाककर्मियों ने मुख्य डाक कार्यालय के सामने देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नारेेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त संघर्ष समिति ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ देवरिया मंडल की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी चंद्रप्रकाश पांडेय एवं रमेश चौहान ने बताया कि डाककर्मियों को सातवां वेतनमान देने में केंद्र सरकार हीलाहवाली कर रही है। पूरे देश के डाककर्मी इसके विरोध में 22 मई से हड़ताल पर हैं। देवरिया मंडल में 54 डाकघर हैं तथा 454 शाखा डाकघरों में कुल 1680 ग्रामीण डाक कर्मचारी तैनात हैं। इनके हड़ताल पर रहने से डाक का आदान-प्रदान एवं वितरण पूरी तरह प्रभावित है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया है कि जब तक स्थाई करने की कार्रवाई, मेडिकल बिल सभी कर्मचारियाें को भुगतान, सभी कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा की सुविधा, पेंशन स्कीम लागू करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन में श्रीनिवास यादव, विजय नारायण पांडेय, शुभनारायण, धनंजय चौहान, शेषनाथ यादव, संजय यादव, विनोद कुमार, राजनाथ सिंह, हरिवंश यादव, मिट्ठू तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें