फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में लगी आग, मोहल्ले में अफरा-तफरी

विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। केबल में आग लगने और डिस्क पंक्चर होने के कारण शहर के कई मोहल्लों की बत्ती गुल रही। संसाधन की कमी होने के कारण चाह कर भी बिजली निगम के कर्मचारी रात को खराबी को दूर नहीं कर सके। इसकी वजह से उमसभरी गर्मी में बड़ी मुश्किल से लोगों की रात कटी। ज्यादातर पानी के लिए सुबह लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

तल्ख मौसम की वजह से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। भटवलिया मोहल्ले में घनी आबादी के बीच एलटी केबल में अचानक बुधवार की रात को आग पकड़ लिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विभागीय कर्मचारियों के प्रयास से रात को किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा कचहरी फीडर में फाल्ट होने के कारण सिविल लाइंस, पोस्टमार्टम चौराहा, कोतवाली रोड की आपूर्ति ठप रही। वहीं रामलीला मैदान बिजलीघर के सभी फीडरों में पूरी रात ब्रेक डाउन रहा। इसकी वजह ओवरलोड के कारण रामनाथ देवरिया में डिस्क पंक्चर होना और लोकल फाल्ट बताया जा रहा है। इससे उमानगर, भुजौली कालोनी, राघवनगर, मालवीय रोड, अंसारी रोड, अबूबकर नगर समेत कई मोहल्ले की आपूर्ति रात को ठप रही। लोगों ने आधी रात तक संबंधित बिजली घर के जेई के संपर्क में रहे, ताकि बिजली आपूर्ति चालू हो जाए। इसके लिए कर्मचारियों ने प्रयास भी किया। लेकिन संसाधन नहीं मिलने के कारण सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं भटवलिया का जला हुआ केबल बदलना पड़ा। फोरलेन निर्माण के चलते बुधवार को पूरे दिन कचहरी फीडर की आपूर्ति ठप रही। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में ओवरलोड बढ़ जाता है। इसकी वजह से फाल्ट और फीडर ब्रेक डाउन हो रहे हैं। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

लखनऊ गए संविदा वर्कर
भटवलिया और रामलीला मैदान बिजली घर पर गैंग की कमी है। इसके लिए संविदा पर कुछ वर्कर रखे गए हैं। लेकिन लखनऊ में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए है। इसकी वजह से बिजली की खराबी ठीक होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें