फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्राओं सहित10 नकलची रस्टिकेट

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में कड़ाई के चलते नकल माफिया के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। परीक्षा के चौथे दिन सुबह और शाम की पालियों में 10 नकलचियों को पकड़ा गया। इसमें चार छात्राएं भी शामिल हैं। इन्हें सचल दल एवं केंद्र व्यवस्थापकों ने रस्टिकेट कर दिया। शुक्रवार को पहली पाली में 34145 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी एवं इंटर में संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा थी। अंग्रेजी की परीक्षा में जिले में 122430 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 88301 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर संगीत गायन में कुल 142 छात्र पंजीकृत रहे। इसमें 16 अनुपस्थित पाए गए। अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा में महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा में एक संस्थागत छात्र, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता में एक संस्थागत छात्र, केएन इंटर कॉलेज में एक संस्थागत छात्र को केंद्राध्यक्ष ने नकल सामग्री के साथ पकड़ा। राजकुमारी सुशीला देवी गुलाबी कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में बीएसए के नेतृत्व वाले सचल दल ने एक संस्थागत छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। बाबा राघवदास कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी में केंद्र व्यवस्थापक ने एक संस्थागत छात्र को एवं जनता इंटर कॉलेज तरकुलवा में सचल दल के प्रभारी पीके शर्मा ने व्यक्तिगत परीक्षार्थी को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा। दूसरी पाली इंटर गणित प्रथम प्रश्न पत्र में महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली में एडीआईओएस रामहजूर के नेतृत्व वाले सचल दल ने तीन छात्राओं तथा बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को अनुचित सामग्री के साथ कक्ष में परीक्षा देते पकड़ा।

जेडी ने कई केंद्रों निरीक्षक किया
संयुक्त निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार जिले के आधे दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का सुबह की पाली में निरीक्षण किया। जेडी ने बताया कि कई केंद्रों पर सीटिंग प्लान को लेकर गड़बड़ियां मिलीं। आधार और छात्र की उम्र में भिन्नता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडी बेसिक भी रहे।
विज्ञापन


तीन दिनों की मांगी सीसीटीवी फुटेज
6 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के पहले तीन दिनों तक का सीसीटीवी फुटेज केंद्राध्यक्षों से मांगा गया है। डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि जिले के 256 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों से 6, 7 और 8 फरवरी तक की परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों से प्राप्त सभी फुटेज की गहराई से जांच की जाएगी।

परीक्षार्थियों की शिकायत
पं. धनुषधारी तिवारी विद्यापति तिवारी उ.मा.वि. डेमुसा भटनी के स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को शिकायत की हैं की पहली पाली की परीक्षा में केंद्र के परीक्षार्थी सामूहिक रुप से उदंडता कर रहे हैं। कक्ष निरीक्षक भी उनकी मनमानी पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे है।

कई केंद्रों के बदले गए व्यवस्थापक
शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय ने बोर्ड परीक्षा के दौरान कई केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को बदल दिया। इसमें श्रीब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी भाटपाररानी में लापरवाही बरतने के आरोप में हटाया गया। यदुवंशी इंटर कॉलेज मुनरी मुसही में स्वास्थ्य कारणों से केंद्राध्यक्ष को बदला गया।

आज इन विषयों की होगी परीक्षा
10 फरवरी दिन शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन केवल प्रश्न पत्र एवं इंटर में गृहविज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। दूसरे पाली में इंटर की कृषि शस्य विज्ञान, ग्रंथ शिल्प तथा सिलाई प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें