फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी से वंचित किसानों ने घेरा तहसील

विज्ञापन
ऋणमोचन से वंचित तहसील का घेराव करते केवटलिया गांव के किसान और एसडीएम को देते पत्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऋण माफी योजना के लाभ से वंचित केवटलिया गांव के किसानों ने शनिवार को तहसील का घेराव किया। किसानों ने तहसील प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दरअसल, गांव के अभिलेख बदोबस्त में होने के कारण ऋण माफी की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। ऐसे में किसानों का ऋण बैंक माफ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के किसान मैनेजर सिंह, ज्ञानचंद राव, गुलाब यादव, श्रीनिवास, चतुर्भुजी सिंह, राजेंद्र सिंह, रामअनुज, संजय सिंह, प्रभुनाथ आदि ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि गांव के करीब सौ किसान केसीसीधारक हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से लागू ऋणमोचन योजना का अब तक एक भी किसान को लाभ नहीं मिला है। बैंक कर्मचारी गांव का रिकॉर्ड नहीं उपलब्ध होने की बात कह रहे है तो तहसील के कर्मचारी बैंक कर्मियों की लापरवाही को वजह बता रहे हैं। दो फसल गवां चुके किसान अब बैंक कर्ज की चिंता से बेहाल है। किसानों का परिवार तंगहाली से गुजर रहा है। गांव के जमीन संबंधित अभिलेख सर्वे में है। कृषि विभाग भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
---------------


ऋण माफ नहीं हुआ तो तहसील पर प्रदर्शन
- किसानों ने कहा है कि अगर उनका ऋण माफ नहीं किया गया तो वे मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत एसडीएम रामबिलाश ने कहा कि इस संबंध में सर्वे कानूनगो और बैंक प्रबंधक से बातचीत की जा रही है। जल्द ही किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें