बृजेश चौरसिया के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओ का सोहनपुर बाजार में अनिश्चितकालीन धरना।
- फोटो : अमर उजाला
बनकटा। बृजेश चौरसिया हत्याकांड के खुलासे को लेकर सोहनपुर में तीन माह से भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। पुलिस की सुस्ती से नाराज भाकपा नेताओं ने 13 जनवरी को ‘धिक्कार सभा’ का आयोजन किया गया।
श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि छह माह पूर्व बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर में बृजेश की हत्या छह माह पूर्व हुई। लेकिन अभी तक पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच सकी। दबाव में आई पुलिस कातिलों को शह दे रही है। इससे उनका मनोबल बढ़ रहा है और पीड़ित परिवार को जान-माल की धमकी मिल रही है। हत्याकांड के पर्दाफाश केे लिए तीन माह से भाकपा माले सोहनपुर में अनिश्चितकालीन धरना दे रही है। बावजूद इसके पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। पुलिस की उदासीनता के खिलाफ सोहनपुर बाजार में धिक्कार सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी कई प्रमुख लोग होंगे। बुधवार को भी चल रहे अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। सभा की सफलता के इलाके में पर्चा वितरण कराया जा रहा है।