फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान की जद में आए कई किसानों के खेत

विज्ञापन
कपरवार में कटान करती राप्‍ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के एक गांव से होकर बह रही राप्ती नदी का तेवर बेमौसम उग्र होने से कटान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हो रहे बेतहाशा कटान से नदी करीब 10 कट्ठा से अधिक कृषि भूमि को निगल चुकी है। जिससे गांव और रामजानकी मार्ग और उग्रसेन सेतु के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सांसद कमलेश पासवान का गोद लिया और आदर्श ग्राम कपरवार की आबादी करीब 20-25 हजार है। गांव के पश्चिम से होकर बह रही राप्ती नदी कुछ दूरी पर सरयू में जाकर मिल जाती है। बाढ़ के समय में गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि मैरुंड हो गई थी। रामजानकी मार्ग और उग्रसेन सेतु के करीब बने छठ घाट के पास राप्ती नदी पिछले एक सप्ताह से कटान कर रही है। कटान की जद में मदन मिश्र और सुरेश के गेहूं की फसल आ गई है। नदी के किनारे कटान से खेतों में लंबे दरार को लेकर जीउत, सुभाष गुप्ता, सीताराम प्रजापति, तुंगनाथ आदि किसान परेशान हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कटान का यही आलम रहा तो रामजानकी मार्ग और उग्रसेन सेतु का अस्तित्व मिट सकता है। गांव के ग्राम प्रधान हनुमान गुप्ता, देवेश चंद्र सिंह, रामहोसिला साहनी, जयनारायण मिश्र, मानवेंद्र तिवारी आदि ने प्रशासन से कटान को रोकने की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि बेमौसम हो रहा कटान बेहद चिंतनीय है, इसके लिए ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें