फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मौजूदगी में दबंगों ने दुकानदार को लूटा

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। मामूली बात को लेकर एक दुकानदार को दबंगों ने सिपाही की मौजूदगी में पिटाई कर नकदी समेत सोने का चेन लूट ली। इसकी शिकायत दुकानदार ने एकौना पुलिस से की है। कार्रवाई के बजाए पुलिस सुलह के लिए दबाव डाल रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एकौना थाना के तिघरा खैरवां गांव निवासी यशवंत सिंह की पचलड़ी चौराहे पर कपड़े की दुकान है। 20 दिन पहले एक गांव के दो लोग आए और कपड़ा खरीदकर ले गए। कपड़ा उपयोग करने के बाद उसे वापस करने के लिए आए। कपड़ा वापस नहीं करने पर मारपीट करने लगे। आसपास के दुकानदारों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। 18 दिसंबर को एकौना थाने का एक सिपाही दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से थाने पर चलने की बात कही। सिपाही के साथ थाने पर जा रहे दुकानदार को बीच रास्ते में कुछ लोग रोककर पिटाई करने लगे। इस दौरान लोगों ने दुकानदार का 12 हजार रुपये नकदी और गले से चोने का चेन लूट ली। बीचबचाव की बजाए सिपाही मूकदर्शक बना रहा। पीड़ित शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही और रकम लूटने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें