फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव घूमकर पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देगा प्रचार वाहन

विज्ञापन
पुरूष नसबंदी प्रचार वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीएमओ, एसीएमओ ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करेंगे। पहले चरण में चार दिसंबर तक कार्यक्रम चलेगा। दूसरे चरण में जनवरी में कार्यक्रम चलाने की योजना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 21 नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवारा चल रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुषों की नसबंदी पर जोर दिया जा रहा है। महिलाओं की नसबंदी के सापेेक्ष पुरुषों की नसबंदी सुरक्षित है। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि पहले चरण में सारथी वाहन छह ब्लॉक के गांवों में जाकर पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। अगले चरण में जनवरी महीने में दूसरे चरण में शेष ब्लॉक में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता की जरूरत है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मनोज उपाध्याय, अरुण शाही समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें