फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पानी बढ़ने से बंधों पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर/भागलपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पानी का दबाव बंधों पर बढ़ गया है। खरवनिया के मलाहपुरवा टोले को प्रशासन ने खाली करने का निर्देश दिया है। तटवर्ती गांवों का एसडीएम और तहसीलदार ने जायजा लिया। मईल-भागलपुर बंधे पर बने साही की मांद को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंडक और घाघरा नदियों में पानी बढ़ने से लोगों को 1998 में आई बाढ़ का भय सता रहा है। लार ब्लॉक के खरवनिया के मलाहपुरवा टोला बंधे के नीचे बसा है। शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम टोले को खाली कराने का निर्देश जारी करते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। इसके अलावा राजस्व टीम मानिकपुर, चुरिया, कौसड़, पिंडी, आदर्शनगर तटवर्ती गांवों और बंधों का भ्रमण कर जानकारी ली। पिंडी और लार बनाई गई बाढ़ चौकी पर मौजूद लोगों को अलर्ट रहने को कहा। वहीं बरहज एसडीएम अरुण सिंह और सीओ वरुण मिश्र ने भी जायजा लिया। लोगों से बाढ़ को लेकर सतर्क रहने को कहा और क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ चौकियों पर मौजूद कर्मचारियों को पल-पल की जानकारी अपडेट कराने की बात कही। देवरहा बाबा आश्रम पर बाढ़ का पानी चारों तरफ से घिर गया है। आश्रम के पीठाधीश्वर रामसुंदर दास ने प्रशासन से नाव चलवाने की मांग की है। इस दौरान कानूनगो सुनील श्रीवास्तव, अवधेश दुबे सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी है। एक टोला को खाली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें