फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में देवरिया के प्रेरक भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बीआरसी परिसर में प्रेरकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अगस्त को जिले के प्रेरक लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में हुंकार भरेंगे। प्रेरकों ने धरना सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

मानदेय भुगतान न होने, भारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत रिन्यूवल की प्रक्रिया को स्थायी करने और मानदेय दो हजार से बढ़ाकर 15 हजार किए जाने को लेकर प्रेरक विधानसभा भवन पर लक्ष्मण झूला पार्क में 20 दिनों से धरने पर बैैठे हैं। जिलाध्यक्ष सिकंदर राय ने कहा कि धरना दे रहे प्रेरकों की सरकार अनदेखी कर रही है। ब्लॉक समन्वयक चंद्रकला त्रिपाठी ने कहा कि प्रेरकों के हित में सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। रामबहाल के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर प्रेरकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस दौरान सतीश सिंह, वशिष्ठ पांडेय, संजय पांडेय, कमलेश सिंह, सीमा सिंह, शशि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें