देवरिया। हिंदू युवा वाहिनी समाज को जागृत करने का काम करेगी। सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। 200 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाएगी। यह निर्णय हियुवा की मासिक बैठक में लिया गया।
हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अधिकारियों से तालमेल बैठाकर पात्रों को लाभ दिलाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रक्तदान करने की अपील की। उपाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में पौधरोपण का शुभारंभ जल्द होगा। भटनी प्रभारी गिरधारी तिवारी ने कहा कि बिजली समस्या का समाधान मुख्यमंत्री से मिलकर कराया जाएगा। इस दौरान दीपक वर्मा, प्रतीक राय, कृष्णानंद पांडेय, पंकज कुमार राय, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।