फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के युवक की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मठिया माफी गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ के राजाजीपुरम में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटकाया गया था। वह मौसेरे भाई के साथ लखनऊ में प्रॉपर्टी का काम करता था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घटना सात जून की है।
विज्ञापन

मठिया माफी के गांव के शत्रुघ्न सिंह कानपुर के एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटा प्रियम प्रताप सिंह मौसेरे भाई राजीव सिंह के राजाजीपुरम आवास पर रह कर प्रॉपर्टी का काम करता था। सात जून की रात उन्हें सूचना मिली की बेटे ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। प्रियम के पिता का आरोप है कि बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। उसका लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था। साजिश का खुलासा एक वीडियो क्लिप से हो रहा है। पिता के अनुसार जिस कमरे में लाश मिली उसका किसी ने वीडियो क्लिप भेजा है। उससे साफ पता चल रहा कि उसे मारकर पंखे से लटकाया गया था। फंदे का प्रयोग टुल्लू पंप के डिलिवरी पाइप का किया गया। कमरा खोलते समय शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने सीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें