फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में डेंगू के 14 नए मरीज मिले

Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार की शाम से रविवार को दोपहर तक 14 नए मरीज भर्ती किए गए। जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 20 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। दूसरे राज्य और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें