चकरा नोनार हत्याकांड में महिला सहित 14 पर केस दर्ज
बरहज। क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में मृतक के भाई भीम यादव पुत्र लालधारी की तहरीर पर महिला समेत 14 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
तहरीर में कहा है कि 10 नवंबर को चाचा लल्लन यादव का निधन हो गया था। उनका 25 नवंबर को ब्रह्मभोज है। मंगलवार की सुबह साफ-सफाई की जा रही थी। इसी बीच हंसनाथ के घर से विवाद हो गया। लाठी-डंडा, फरसा, भाला, बंदूक और कट्टा आदि के साथ लोग टूट पडे़। बैजनाथ ने मेरे भाई रमेश और लालजी ने कोकिल को गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि बेचू यादव, राजाराम यादव, अंकित यादव, देवानंद गोली लगने से घायल हो गए। लालधारी, शिवानंद, विनोद को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लगने से गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पारस, हंसनाथ, बैजनाथ, पवन, रागिनी, लालजी, अमरेश, रंजीत, रोहित, दिग्विजय, राकेश, देवेंद्र, पंकज, अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।