फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

देवरिया के 14, कुशीनगर के 11 और महराजगंज के सात लोग संक्रमित
सलेमपर सीएचसी का वार्ड ब्वॉय, रुद्रपुर का सफाईकर्मी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार की रात और मंगलवार को आई रिपोर्ट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देवरिया के 14, कुशीनगर के 11 और महराजगंज के सात मरीज शामिल हैं। अब देवरिया में कुल संक्रमितों की संख्या 285, कुशीनगर में 186 जबकि महराजगंज में 231 हो गई है। देवरिया में 187, कुशीनगर में 114 और महराजगंज में 152 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवरिया और कुशीनगर में पांच-पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
देवरिया के रुद्रपुर के मल्लह टोली वार्ड का रहने वाला सफाई कर्मचारी गोला वार्ड में सफाई कार्य करता था। नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर पंचायत कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर में सैनिटाइजेशन और छिड़काव की जिम्मेदारी संभाल रहे सफाईकर्मियों में दहशत है। वहीं, नगर के जमुनी चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप की दुकान चलाने वाले युवक के पॉजिटिव आने के बाद दुकानदारों में भय बना हुआ है। बाजार में उमड़ रही भीड़ से अधिकांश दुकानदारों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। जंगल इमिलिहा, कोरवा, मठिया, तलसपुरवा और मनिहरपुर गांव में पॉजिटिव पाए गए। इन गांवों में कोरोना की रोकथाम को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। देवरिया ब्लॉक के सोनूघाट, पनसरही गांव के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भीखमपुर रोड के रहने वाले एक वृद्ध भी पॉजिटिव पाए गए हैं। भलुअनी कस्बे की रहनेे वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर सीएचसी पर तैनात 38 वर्षीय वार्ड ब्वॉय, बनकटा के सिकरहटा गांव की 26 वर्षीय महिला और लार के गढ़वा खास क्षेत्र के एक 55 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी का वार्ड ब्वॉय अस्पताल कैंपस में रहता है। इसके संपर्क में कई मेडिकल स्टोर संचालक भी हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कुशीनगर में एक्टिव केस 67
पडरौना। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार की देर रात आई 261 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 250 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। अभी 67 लोग पॉजिटिव हैं। सोमवार की रात में आई रिपोर्ट में पांच मरीज तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि अन्य मरीज मोतीचक, खड्डा, कसया और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के निवासी हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को 297 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 386 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन

महराजगंज में एक्टिव केस 76
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच में सात और पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक फरेंदा के जोगियाबारी, एक सीएचसी महाराजगंज, एक सिसवा बाजार के बेलवा चौधरी, एक पुलिस लाइंस महाराजगंज, एक कोटवा विरैचा और दो पिपराकाजी निचलौल के निवासी हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब तक जनपद में कोरोना के कुल 231 केस सामने आए हैं। 152 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं। सक्रिय मामले 76 हैं। इसमें से एक मरीज मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें