फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, रुकेगा वेतन
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार की सुबह विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कार्यालय जिला विकास अधिकारी से उर्दू अनुवादक मरगूब आलम लारी, सुनीता श्रीवास्तव, पत्रवाहक वंश बहादुर शर्मा, कार्यालय सहायक अभियंता लघु सिंचाई से अनिल कुमार राय, कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से यशवंत राम, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी से डीपीएम जितेंद्र दूबे, एडीपीएम सुधांशू मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ेइसी तरह अजय कुमार चौबे, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से अन्वेषक तकनीकी जलालुद्दीन, राजकुमार पांडेय, पत्रवाहक प्रमोद कुमार पांडेय, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से विजय कुमार मिश्र, सुनील कुमार तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से देवेंद्र कुमार सिंह भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें