फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के निरीक्षण में 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। सुबह 10:20 बजे दस विभागों के कुल 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अवधेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंदन कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य कार्यालय के अवर अभियंता रवींद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय कुमार सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय के सहायक संख्याधिकारी रगवतउल्लाह खां, पत्रवाहक मोहन शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक यशवंत राम, एडीएसटीओ मोहम्मद अनवर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई के कनिष्ठ सहायक संजय कुमार यादव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार मल्ल, मानचित्रक सक्सेन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम अशीष यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें