फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप पर लदा 14 गोवंश छुड़ाए, चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवंश में एक की हो चुकी थी मौत
विज्ञापन

- सभी गोवंश को भेजा गया गोशाला, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर के रास्ते रविवार को बिहार जा रहे गोवंश लदे पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। साथ ही चार तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर कार्रवाई करने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग से गोवंश लदे पिकअप को पशु तस्कर बिहार लेकर जाने वाले हैं। खबर मिलते ही एसओ त्रिवेंद्र कुमार मौर्य हमराहियों के साथ निकले और बैकुंठपुर मार्ग पर मठिया चौराहा के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच सामने से पिकअप आते देख सुरक्षा कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी लेकर तेजी से भागने लगा। यह देख पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। जिसे कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर तस्कर गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास किए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप पर 14 गोवंश लदे थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम ताज मुहम्मद पुत्र मशरूद्दीन निवासी भलुआदा थाना जीबी नगर तलवारा जिला सिवान बिहार, सलाऊदीन पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी अहिरौली, नरहवा सुकुल जिला गोपालगंज, शहाबुद्दीन पुत्र शमसूल होदा शाह निवासी अहिरौली नरहवा गोपालपुर जिला गोपालगंज, इब्राहिम पुत्र बहरूदिन शाह निवासी अहिरौली दुबौली जिला गोपालगंज बताया। तस्करों के पास से 12 बोर का एक तमंचा 12 व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किया। सभी गोवंश को सुकरौली गोशाला भेजा गया, जहां सभी गोवंश का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसमें 13 गोवंश जीवित और एक बछड़ा मृत था। एसओ त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि सभी तस्करों के विरुद्ध गोवध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें