फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत 18 केंद्रों पर 1340 लोगों को दी गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल समेत 18 केंद्रों पर 1340 लोगों को दी गई वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 18 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्ग उत्साहित दिखे। इन केंद्रों पर 1247 बुजुर्गों व 25 फ्रंट लाइन, नौ हेल्थ केयर वर्करों ने प्रथम डोज और 59 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 18 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 4400 के सापेक्ष 1340 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 30.45 प्रतिशत रही। इसके अलावा एक निजी अस्पताल पर दस लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए एक टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, रामकुमार, वर्षा सिंह, एएनएम सोनल विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंद्रावती, कुमकुम शाही तैनात रहीं। यहां डॉ. निखिलेश मिश्र, शंभू नाथ श्रीवास्तव, माया देवी, संतोष अग्रवाल, सुशीला, नीलिमा सिंह, अवेधश मिश्र, रामनारायण सिंह, अरविंद पति त्रिपाठी, लक्ष्मी जायसवाल, दिलीप कुमार जायसवाल आदि ने वैक्सीन की डोज ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

147 ट्रेन यात्रियों की हुई जांच
देवरिया। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए डॉ. मधुसूदन मिश्र के नेतृत्व में टीम शनिवार को तैनात रही। टीम ने 147 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। टीम में डॉ. सीमा यादव, फार्मासिस्ट इरशाद अली, एनएम सरोज शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें