फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई टेंशन तार से ताजियादार झुलसे

विज्ञापन
इन्डियन क्लब बरियारपुर बसहवा टोला तिरंगे का रंग में तजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। ताजिया जुलूस के दौरान वन विभाग के कार्यालय के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार ताजियादार झुलस गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकमोरवां गांव की ताजिया करबला के लिए जा रही थी। बभनौली गांव के समीप वन विभाग के कार्यालय के पास ताजिया हाईटेंशन तार से टकरा गया। ताजिया में करंट प्रवाहित होने से 25 वर्षीय जमशेद, 16 वर्षीय जिसान अनवर, 24 वर्षीय मुबारक अंसारी व वभनौली पांडेय गांव निवासी 38 वर्षीय यशवंत कुशवाहा झुलस गए। जुलूस में शामिल लोग उन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले गए। संयोग था कि ताजिया स्पर्श के तुरंत बाद बिजली भी कट गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली क्षेत्र नदौली गांव निवासी रामकेवल के घर में बिजली का करंट उतरने से उनकी 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी झुलस गई। जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें