फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से महिलाओं को निरोग बना रहीं अर्चना

विज्ञापन
पंडित दीन दयाल पार्क में महिलाओ को योग सिखाती अर्चना शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अर्चना शुक्ला (42) पेशे से शिक्षिका हैं। अर्चना योग के जरिए स्वस्थ समाज के सपने को साकार करने में जुटी हैं। महिलाओं को योग से निरोग बनाना इनकी दिनचर्या में शामिल है। अर्चना की सकारात्मक सोच मोहल्ले की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। तीन माह पहले उन्होंने दीनदयाल पार्क में चार महिलाओं को योग सिखाने की शुरुआत की और धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया। आज 60 से अधिक महिलाएं योग के जरिए निरोग होने की कोशिश में जुटी हैं।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी संजय शुक्ला और उनकी पत्नी अर्चना शुक्ला परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। हालांकि अर्चना मोहल्ले की महिलाओं के बीच ‘योग गुरु’ के रूप में चर्चित हैं। एक दशक पूर्व उनकी सेहत बिगड़ी तो योग का प्रशिक्षण लिया और इससे जुड़ा साहित्य भी पढ़ा। दंपती रोज सुबह घर में योग करते थे और मोहल्ले की महिलाएं रकम देकर योग सीखने जाती थीं। यह देख अर्चना के मन में मोहल्ले की महिलाओं को नि:शुल्क योग सिखाने का ख्याल आया और मन में महिलाओं को सेहतमंद बनाने का सपना लिए तीन माह पूर्व न्यू कालोनी के दीनदयाल पार्क में चार महिलाओं के साथ योग सिखाने की शुरूआत की। महिलाओं को इसके लिए प्रेरित भी करती हैं। आज के दिनों में 60 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क योग सिखा रहीं हैं।
------
इनसेट
सवा घंटे सिखाती हैं योग
दीनदयाल पार्क में सुबह पांच बजे तक मोहल्ले की महिलाएं आसनी लेकर पहुंच जाती हैं। 5 से 6.15 बजे तक अर्चना सभी महिलाओं को योग सिखाती हैं। योग की शुरूआत प्रार्थना के साथ होती है। इसमें सिर्फ महिलाएं शामिल रहती हैं।
विज्ञापन

------
इनसेट
उच्च रक्तचाप और थायराइड से मिली राहत
न्यू कॉलोनी की रहने वाली जया तिवारी को उच्च रक्तचाप की समस्या थी। वे बताती हैं कि एक माह तक योग करने के बाद ब्लडप्रेशर सामान्य हो गया। इसके चलते दवा की खुराक कम हो गई और उम्मीद है कि दवा बिलकुल ही बंद हो जाएगी। इसी तरह सुन्नी श्रीवास्तव और सावित्री सिंह को थायराइड की बीमारी थी। करीब डेढ़ माह तक योग करने के बाद दोनों की समस्या कम हो गई है। ऐसी भी कई महिलाएं हैं जिन्हें कमर और घुटनों के दर्द से आराम मिला है।
------
इनसेट
स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूरी
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला सिन्हा का कहना है कि शहर में रहने वाली अधिकांश महिलाएं घर के अंदर सिमट कर रह जाती हैं। शारीरिक श्रम भी कम करती हैं। इसके चलते मोटापा, घुटने व कमर के दर्द, थायराइड समेत कई बीमारियों से पीड़ित हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें