फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में बिखरा चावल देख भड़के कृषि मंत्री

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शही ने तरकुलवा के नवीन मंडी का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को तरकुलवा स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किए। मंडी में बिखरा चावल देख भड़क गए। मौके पर ही जांच का निर्देश दिया। जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने चावल का गोदाम सील कर दिया। साथ ही जांच के लिए चावल का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन

तरकुलवा नवीन मंडी में अचानक पहुंचे कृषि मंत्री परिसर में गंदगी देख नाराज हो गए। मौके पर मौजूद मंडी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। किसानों के लिए परिसर में बने शौचालय को बंद देख नाराजगी जाहिर की। कहा तत्काल शौचालय चालू कराया जाए। इस बीच उनकी नजर परिसर में बने गोदाम पर पड़ी। गोदाम के बाहर चावल बिखरा देख मौके पर ही डीएम से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए। डीएम ने नवीन मंडी में बिखरे चावल की जांच के लिए खाद्य एवं रसद विभाग और मंडी परिषद को निर्देश दिया। जांच करने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय, आरओ बासुदेव तिवारी, पूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र यादव, अनूप शाही, अभिषेक सिंह, प्रवीण कुमार, रामनिवास यादव व एसएमआई मुकेश शुक्ला की टीम पहुंची। जांच के दौरान बिखरे चावल की बोरियां सहित 75 बोरी चावल गोदाम में मिले। चावल की बोरियों को गोदाम में सील कर मंडी निरीक्षक पौहारी शरण आर्या के सुपुर्द कर दिया गया।

इनसेट
गोरखपुर से उपनिदेशक भी जांच करने पहुंचे
उपनिदेशक मंडी परिषद गोरखपुर केके सिंह पहुंचकर मंडी के स्टॉक का मिलान किया। संबंधित व्यापारी की मौजूदगी में जांच हुई। व्यापारी से स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें