देवरिया। महारानी चंडिका आवास में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति के 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान पाने वाले 400 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि ऐसा अनूठा प्रयास किसी भी राजनीतिक दलों ने नहीं किया है। भाजपा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर दलित हित के प्रति अपनी इच्छा शक्ति दिख दी। विशिष्ट अतिथि सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि दलित हित का नारा देने वाली पार्टियां आज तक दलितों का खुला शोषण की है। भाजपा ऊंच नीच का भाव समाप्त करने का काम कर रही है। डा. अंबेडकर ने समाजिक समरसता के क्षेत्र में बड़े काम किए थे। भाजपा उनके अंतिम संस्कार वाली जमीन को खरीद स्मारक के रूप में विकसित किया है। दलितों की सच्ची हितैषी भाजपा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी प्रसाद एडवोकेट और संचालन मीथिलेश बाबा ने किया। इस दौरान जिला संयोजक नारद प्रसाद, संजय राव, अंबिकेश पांडेय, उषा पासवान, रामजतन, अजय कुमार, चांदनी भारती, अर्चना भारती, रिंकू कुमारी, करन पासवान आदि मौजूद रहे।